Sunday, 5 April 2015

अब हफ्ते में एक दिन कार छोड़ें, करें साइकिल का इस्तेमालः पीएम

नई दिल्ली। पर्यावरण को बचाने क लिए आज से दो दिवसीय सम्मेलन की शुरूआत हुई है। इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान पीएम ने हवा की जांच के लिए इंडेक्स भी जारी किया। पीएम ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हमारी संस्कृति है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पीएम ने हफ्ते में एक दिन कार छोड़कर साइकिल का इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही सौर्य ऊर्जा के इस्तेमाल पर बल दिया। इतना ही पीएम ने पूर्णिमा के दिन स्ट्रीट लाइट बंद रखने तक की अपील की। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राज्यों के पर्यावरण और वन मंत्रियों के सम्मेलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बातें कहीं। उद्घाटन के बाद सबसे पहले पीएम ने हवा जांचने के लिए इंडेक्स जारी किया। पीएम ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए मोटर कार और बाइक का इस्तेमाल कम करना चाहिए। उनहोंने लोगों से अपील की कि वे सप्ताह में एक दिन कार छोड़ कर साइकिल का इस्तेमाल करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम परमाणु ऊर्जा का उपयोग बढ़ाना चाहते हैं लेकिन हमारे पास ईंधन नहीं है। ईंधन देने वाले देश पर्यावरण के नाम पर हमें ईंधन नहीं देते। इस लिए हमें सौर्य ऊर्जा पर जोर देने चाहिए। शहर के कचरे से खाद बनाकर गांव में किसानों को दिया जाए। इससे सब्सिडी का पैसा बचेगा जो शहरों के विकसित करने में काम आएगा। पीएम ने कहा कि सबसे जरूरी है गंगा में पैक्ट्री के कचरे को जाने से रोकाना। अगर गंगा का प्रदूषण रोक लिया जाए तो ये पर्यावरण रक्षा का मॉडल होगा। पर्यावरण मंत्रालय की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 6-11 अप्रैल तक जैव-विविधता ग्रीन हाट का आयोजन किया गया है। ये आयोजन दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन में किया गया है। - See more at: http://www.jagran.com/#sthash.1hipt7xz.dpuf

No comments:

Post a Comment