Monday, 6 April 2015

4 घंटों में 3 आतंकवादी हमले, 3 पुलिसवाले शहीद current news

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को आतंकियों ने तीन हमले किए। राज्य में तीसरा आतंकी हमला पुलवामा जिले के त्राल में हुआ जिसमें एक नागरिक गंभीर तौर पर घायल हुआ है। इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें तीन मौके पर ही शहीद हो गए और एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हमला उस वक्त हुआ जब जवान पेट्रोलिंग पर थे। शोपियां में हुए हमले एक हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य की स्थिति गंभीर है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस के जवान बिना हथियार के थे और एक क्राइम के संबंध में जांच करने पास के गांव में जा रहे थे। वहीं, बारामूला में बस से सफर कर रहे दरोगा पर को गोली मारी गई है। सब इंस्पेक्टर गुलाम मुस्तफा पर बारामुला के पत्तन एरिया में हथियार बंद दो आतंकियों ने हमला किया। गोली लगने से मुस्तफा घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


No comments:

Post a Comment