भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में दलितों को मायावती के प्रभाव से बाहर लाने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है. पार्टी में ऊंची जाति के नेताओं को कहा गया है कि वे दलितों के घर जाकर खाना खाएं और दलितों को भी अपने घर बुलाएं. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब बड़ी पार्टियों के नेता दलितों को रिझाने के लिए उनके साथ भोजन करेंगे. कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी दलितों के घर जाकर उनके साथ भोजन करते रहे हैं. भाजपा को मूलतः सवर्णों और व्यापारियों की पार्टी माना जाता है, वहां दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के रस्मी संगठन तो हैं लेकिन कभी उनका समर्थन नहीं मिल पाया.
No comments:
Post a Comment