Sunday, 5 April 2015
आतंकियों के पैसे से केक मंगवाती है निरंजन ज्योति
जासं, बुलंदशहर। महर्षि कश्यप की जयंती पर रविवार को बुलंदशहर आई केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाने साधे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार आतंकवादियों के पैसे से केक मंगवाती है और उसे काटकर पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जाता है।
ये बातें किसी और ने नहीं, सपा सरकार के केंद्रीय मंत्री आजम खां ने ही कही है। मुलायम सिंह के जन्मदिन पर आजम खां ने ही कबूला था कि केक दाऊद इब्राहिम और आतंकवादियों के पैसे से आया है। इसका मतलब सपा सरकार आतंकवादियों से मिली हुई है।
साध्वी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। कहा, हमसे नौ महीने का हिसाब मांगने वाली कांग्रेस पार्टी खुद को झांककर देखे और अपने 62 साल के कार्यकाल का हिसाब दे। निरंजन ज्योति ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी खूब बखान किया। बोलीं, मोदी सरकार में किसान खुश हैं। महंगाई कम हुई है। अगले पांच साल में सरकार अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है।
- See more at: http://www.jagran.com/news/national-sp-government-buy-cake-from-terrorists-money-niranjan-jyoti-12235126.html?src=p1#sthash.WrkJqklF.dpuf
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
nice news
ReplyDelete